Connect with us

गाजीपुर

ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं, सतर्क यात्रियों ने खींची चेन, टली बड़ी दुर्घटना

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन के आउटर पर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस (12505) के एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब ट्रेन आउटर पर पहुंची ही थी। इंजन से पांचवें डिब्बे (कोच संख्या 135477) के पहिए से अचानक धुआं निकलते देख यात्री घबरा गए। यात्रियों की सतर्कता से ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया गया और स्थिति पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं।

घबराए यात्रियों ने पानी डालकर ब्रेक क्षेत्र को ठंडा करने का प्रयास किया, वहीं कुछ यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक एम. पी. दूबे ने बताया कि यह स्थिति ब्रेक बाइंडिंग के चलते उत्पन्न हुई थी। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

Advertisement

इस घटना के कारण ट्रेन लगभग 14 मिनट तक आउटर पर रुकी रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ब्रेकशू में अत्यधिक घर्षण या इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसा धुआं उठ सकता है। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। घटना के बाद सभी कोचों की सावधानीपूर्वक जांच की गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page