Connect with us

मऊ

बोर्ड परीक्षा में पकड़े गये फर्जी परीक्षार्थी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया। हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा के दौरान, कक्ष निरीक्षक बद्री विशाल पांडेय ने परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्रों की जांच के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। ये दोनों असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे।घटना जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, दुबारी में हुई, जहां देवारा क्षेत्र के दो स्कूलों के छात्रों का परीक्षा केंद्र था। प

कड़े गए युवकों में धरमपुर बिंदटोलिया निवासी दुर्गेश कुमार, जो परीक्षार्थी अभिनव यादव की जगह परीक्षा दे रहा था, और बखरिया देवारा निवासी गोविंद चौहान, जो मिथिलेश चौहान के स्थान पर बैठा था, शामिल हैं।कक्ष निरीक्षक द्वारा फोटो और प्रवेश पत्र मिलान करने पर यह गड़बड़ी पकड़ में आई।

Loading...

सूचना मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद दोनों फर्जी परीक्षार्थियों और असली परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 61(2) व उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर, मंगलवार को दोनों फर्जी परीक्षार्थियों का चालान कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page