Connect with us

वाराणसी

बीएचयू में बिड़ला C व ब्रोचा हॉस्टल के छात्रों के बीच पथराव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात बिड़ला सी और ब्रोचा हॉस्टल के छात्रों के बीच फिर से टकराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बिड़ला सी हॉस्टल के छात्र अपने चेहरे कपड़े से ढककर परिसर से ही पथराव कर रहे थे। करीब दो घंटे तक दोनों ओर से पत्थर चलते रहे। सड़क पर 30 से अधिक छात्र उपद्रव करते नजर आए। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Loading...

घटना के दौरान कुछ छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई है। वहीं, प्राक्टोरियल बोर्ड और पुलिस को पथराव की जानकारी समय रहते नहीं मिल सकी।

क़रीब दो दिनों पूर्व भी बिड़ला सी हॉस्टल के छात्रों और प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट और पथराव की घटना घट चुकी है। छात्रों का आरोप है कि शिकायत करने पर उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें सुरक्षा कर्मियों द्वारा पीटा गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page