Connect with us

वाराणसी

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में बाउंसर ने छात्र को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में एक बाउंसर द्वारा छात्र की पिटाई से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हिंदी विभाग के एमए छात्र अभय कुमार अपने भाई को दिखाने के लिए गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी पहुंचे थे। इस दौरान गेट पर मौजूद बाउंसर से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद बाउंसर ने छात्र की पिटाई कर दी।

पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि बाउंसर ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसर को छात्र को हाथों और पैरों से मारते हुए देखा जा सकता है। पिटाई से घायल अभय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अभय के साथी छात्र अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने दोषी बाउंसर और उसके सहयोगियों के निलंबन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने छात्रों से लिखित शिकायत ली और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि बीएचयू अस्पताल में बाउंसरों द्वारा मरीजों, तीमारदारों और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इस घटना ने एक बार फिर विश्वविद्यालय और अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

छात्र लंबे समय से बाउंसरों को हटाने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये बाउंसर पूर्व सैनिक सुरक्षाकर्मियों की पुरानी व्यवस्था को हटाकर लगाए गए हैं और अक्सर मरीजों तथा उनके स्वजन के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।



Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page