Connect with us

सोनभद्र

बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ज्ञापन सौंप आंदोलन की दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर बाजार, शांति नगर, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खराब बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को ग्रामीणों ने बीजपुर थाने पर प्रभारी निरीक्षक को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 8 जून तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 9 जून को वे चक्काजाम कर आंदोलन शुरू करेंगे।

दरअसल, बीजपुर बाजार में लगा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले शनिवार को खराब हो गया था, जिसके बाद विभाग ने वहां केवल 500 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा दिया। कम क्षमता के कारण दो अलग-अलग फीडरों के जरिए बारी-बारी से बिजली दी जा रही है। एक फीडर में मात्र 10 से 15 मिनट तक बिजली देने के बाद कटौती कर दी जाती है, और फिर दूसरे फीडर में आपूर्ति शुरू होती है। इस बार-बार की कटौती और अव्यवस्थित रोस्टर से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Loading...

इस स्थिति से नाराज होकर ग्रामीणों ने आंदोलन की राह पकड़ने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी, रविंद्र गुप्ता, अनिल मेहता, बृजकिशोर गुप्ता, अवधनारायण पाण्डेय, गोविंद गुप्ता और चंदन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page