Connect with us

वाराणसी

बार असोसिएशन अध्यक्ष की कार पर फायरिंग, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आये। मंगलवार देर रात बनारस बार असोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक मैकेनिक सोनू सोनकर घायल हो गया। गोली उसके दाएं कंधे में लगी है। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना रात करीब 1:30 बजे की है। अधिवक्ता सतीश तिवारी ने बताया कि उनका वाहन खराब हो गया था, जिसे मैकेनिक को दिखाने के लिए भेजा गया था। मैकेनिक अपने स्टाफ के साथ कार को लेकर जा रहा था तभी रास्ते में दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई, जो बाद में फायरिंग में बदल गई।

Loading...

शिवपुर थाना पुलिस ने सोनू सोनकर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page