Connect with us

Uncategorized

बारात में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के जियापुर उत्तरी गांव में 22 मई 2025 को एक शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। नरायन पासी की बेटी की शादी में लड़की पक्ष बारात की तैयारियों में व्यस्त था, तभी पहले से घात लगाए दबंगों ने रिंकू उर्फ लल्लन सरोज पुत्र सदन सरोज पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावरों ने रॉड और हांकी जैसे घातक हथियारों से उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर बोलेरो (UP 50 BD 8979) से आए आठ युवक थे, जो पुरानी रंजिश के तहत हमला करने की नीयत से शादी में पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सरोज पुत्र बैजनाथ सरोज निवासी गंजोर, थाना मेहनगर, कुछ समय से अपने ननिहाल जियापुर उत्तरी में रह रहा था।

वहीं उसका एक लड़की से अवैध संबंध उजागर होने पर ग्राम प्रधान और सम्मानित लोगों की मौजूदगी में थाने में सुलह हुई थी। लेकिन इस मामले में रिंकू सरोज को बाधा मानते हुए, वीरेंद्र ने शादी में साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।घायल रिंकू को आंख में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी रोशनी चली गई है। एक हफ्ते बीतने के बाद भी वह बेहोशी की हालत में है।

हमले के बाद बोलेरो का ड्राइवर रोहित सरोज वाहन लेकर फरार हो गया। रिंकू के परिजनों ने तरवा थाने में जितेंद्र सरोज, सतीश सरोज और वीरेंद्र सरोज के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

रिंकू के परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page