Connect with us

वाराणसी

बाजार में भटकता मिला 14 वर्षीय बालक, पुलिस ने लिया संरक्षण में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में गुरुवार को एक 14 वर्षीय बालक भटकता हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी है।

डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक किशोर मंगारी क्षेत्र में अकेला घूम रहा है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम के आरक्षी रविन्द्र कुमार यादव और प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बालक को अपने संरक्षण में लेकर फूलपुर थाने ले आए।

Loading...

थाने पर बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या को बालक सुपुर्द किया गया। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम अलमुनाफ पुत्र मुफीद अहमद, निवासी अमौड़ा, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ बताया।

पुलिस के अनुसार बालक अपने घर से आजमगढ़ जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ता भटक गया और ट्रेन के जरिए मंगारी स्टेशन पहुंच गया। मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है तथा पुलिस परिजनों से संपर्क स्थापित कर बालक को सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page