Connect with us

गाजीपुर

बाइक की डिग्गी से नकदी और दस्तावेज चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के उप डाकघर सतरामगंज में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। मनिया गांव के निवासी और डाकघर एजेंट शाहरुख खान की बाइक की डिग्गी से बदमाशों ने नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर लिया।

सुबह शाहरुख खान डाकघर में कलेक्शन किए गए लगभग 60 हजार रुपए और ग्राहकों की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक मुख्य गेट के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। वापस आने पर उन्होंने बाइक की डिग्गी खुली पाई और बैग गायब था।

घटना की सूचना मिलते ही गहमर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

डाकघर कर्मचारियों का कहना है कि लाखों रुपए के लेनदेन के बावजूद उप डाकघर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। लोगों ने डाक अधीक्षक गाजीपुर से जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page