Connect with us

मिर्ज़ापुर

बहुजन समाज पार्टी मिर्जापुर की बैठक में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट के नुवाओं स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा मिर्जापुर मंडल के लिए महेंद्र भारती को मंडल प्रभारी, मुन्ना गौतम को नगर विधानसभा प्रभारी, सत्यनारायण जैसल को छानवे विधानसभा प्रभारी, राम जी गौतम को मझवा विधानसभा प्रभारी तथा रवि भारती व पप्पू पाल को मड़िहान विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।

Loading...

इसके अतिरिक्त जिला कमेटी की सर्वसम्मति से रामचंद्र बिंद को जिला महासचिव और मणि प्रसाद पटेल को छानवे सुरक्षित विधानसभा का अध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी गुड्डू राम चमार, जिलाध्यक्ष महेश कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, जिला प्रभारीगण सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, अलगू राम भारती, जिला कोषाध्यक्ष अवध नारायण विश्वकर्मा, कार्यकारी सदस्य रामसागर राव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page