Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिला की गई शुरुआत

बहरियाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र के सभी सरकारी, प्राइमरी स्कूलों एवं मदरसों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता सरवरी खातून एवं नासिरा खातून ने सभी स्कूलों का भ्रमण किया। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली तथा दो से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई गई।

कार्यक्रम में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण के नुकसान और दवा के महत्व के बारे में जागरूक किया।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करना है। यह बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास, पोषण स्तर, शिक्षा में सुधार और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है।

Advertisement

कृमि संक्रमण, जिसे मृदा-संचारित कृमि भी कहा जाता है, बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, पेट दर्द और विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है। इस अभियान के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा दी जाती है। जो बच्चे इस दिन छूट जाते हैं, उन्हें “मॉप-अप दिवस” पर दवा खिलाई जाती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page