Connect with us

अपराध

बस्ती में युवतियों से शोषण के दो मामलों ने मचाई हलचल

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने के मामले सामने आए हैं। एक प्रकरण में युवती को गर्भवती करने के बाद गर्भपात कराने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है।

नगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि इनामुल हक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया गया। युवती का कहना है कि जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, आरोपी के बड़े भाई जहीरुल हक पर भी पैसे का लालच देने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading...

दूसरा मामला हर्रैया थाना क्षेत्र का है, जहां की एक युवती ने शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विरेन्द्र कुमार ने शादी का झांसा देकर दो अप्रैल 2025 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। इस मामले में हर्रैया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page