Connect with us

वायरल

बस्ती में अस्पताल बना कुटीर उद्योग, मानकविहीन अस्पतालों की भरमार!

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल अब बेकाबू होता जा रहा है। जगह-जगह बिना मानक के अस्पतालों की बाढ़ सी आ गई है। मल्टी-स्पेशलिटी के नाम पर खुल रहे ये अस्पताल अब लूट का अड्डा बनते जा रहे हैं।

गली-मोहल्लों में खुले ये अस्पताल न किसी मानक का पालन कर रहे हैं और न ही सुरक्षा व्यवस्था की परवाह। न पार्किंग की व्यवस्था, न साफ-सफाई की चिंता, बावजूद इसके मरीजों को झूठे वादों और विज्ञापनों से फंसाया जा रहा है।

Loading...

सूत्रों की मानें तो सीएमओ कार्यालय में पहुंच रखने वाले अस्पतालों को खुली छूट मिली हुई है। यही कारण है कि मल्टी-स्पेशलिटी के नाम पर फर्जी अस्पतालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सड़कों पर खुले अस्पतालों से हर दिन लग रहा है भीषण जाम, जिससे आम जनता और मरीज दोनों परेशान हैं। सवाल ये उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे क्यों बैठे हैं? अब जरूरत है कि प्रशासन जागे और इस “स्वास्थ्य व्यवसाय” के नाम पर चल रहे खेल की सच्चाई सामने लाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page