Connect with us

बलिया

बलिया: राजेश पंडित बने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के सदस्य

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पंडित को मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने व्हाट्सएप के माध्यम से जयदेश न्यूज़ के बलिया ब्यूरो को दी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाना और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

Loading...

विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए यह अभियान सक्रिय रूप से कार्य करता है।यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से संचालित किया जाता है, जहाँ पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती है और आवेदन भरने में सहायता प्रदान की जाती है।

साथ ही लोगों को योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। यह अभियान सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है, जिससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक सही समय पर पहुँच सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page