Connect with us

गाजीपुर

बरहपुर में पंकज ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, पेश की भाईचारे की मिशाल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। मुसलमानों के पवित्र रमजान माह में नंदगंज  निवासी समाजसेवी व ग्रामसभा बरहपुर के  प्रधान पद के भावी प्रत्याशी पंकज जायसवाल ने मंगलवार को ग्रामसभा बरहपुर की दोनों मस्जिदों में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार  में बड़ी संख्या में लोगों ने रोज़ा खोलकर देश व क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर पंकज जायसवाल ने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की।

Loading...

उन्होंने कहा कि रमजान इंसानियत, सब्र और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने काफी संख्या में रोजेदारों से मिलकर बधाई दी और उनसे आशीर्वाद भी लिया। पंकज ने आश्वस्त किया कि ऊपर वाले के फ़ज़ल  तथा आप सभी के सहयोग से ग्रामसभा की बागडोर मिलने पर गांव के विकास की राह पर निरन्तर आगे ले जाना का प्रयासरत रहूंगा। इस  इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के रोजेदारों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page