Connect with us

गोरखपुर

बच्चों के विवाद में मां और दो बेटियों की पिटाई, चार पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने और धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरपुर-बुदहट, गोरखपुर। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने एक महिला और उसकी दो बेटियों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के विवाद में मारपीट का आरोप

बैजलपुर निवासी अखिलेश पुत्र विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर गांव के छेदी, उसके पुत्र गुलशन और गुलाब तथा पुत्री खुशबू ने उनकी मां सागरमती देवी और बहनों मोनी व सोनी के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान-माल की धमकी भी दी।

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने खुशबू पुत्री छेदी, छेदी, गुलशन और गुलाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page