Connect with us

वाराणसी

बकरीद को लेकर वाराणसी में फ्लैग मार्च, खुले स्थानों पर कुर्बानी पर रोक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनजर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसीपी काशी जोन गौरव बसंवाल ने किया।

यह मार्च बेनियाबाग से शुरू होकर नई सड़क, गिरजाघर, रेवड़ी तालाब, जंगमबाड़ी होते हुए गोदौलिया चौराहे तक निकाला गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

डीसीपी काशी जोन गौरव बसंवाल ने बताया कि बकरीद के दौरान खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बसंवाल, एडीसीपी वैभव बंगर, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा, लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार, दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित आरआरएफ और पीएसी की टीमें मौजूद रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page