Connect with us

वाराणसी

फर्जी गैस कर्मचारी बनकर ठगी, ऐप डाउनलोड कराते ही खाते से रकम साफ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चौबेपुर क्षेत्र के जाल्हूपुर गांव में गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक व्यक्ति का भरोसा जीतकर उसका मोबाइल क्लोन किया और उसके बैंक खाते से 54,900 रुपये निकाल लिए।

जानकारी के अनुसार जाल्हूपुर निवासी हरिश्चन्द्र सिंह ने 29 अप्रैल को घरेलू गैस बुकिंग के लिए आईवीआर नंबर पर कॉल किया था। इसके अगले दिन 30 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने गैस बुकिंग न होने की बात कहकर एक लिंक भेजा और “गैस डिलीवरी” नामक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।

ठग ने सत्यापन प्रक्रिया के नाम पर पीड़ित से 2 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जैसे ही हरिश्चन्द्र सिंह ने बताए गए निर्देशों का पालन किया, साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल क्लोन कर लिया और खाते से कुल 54,900 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया कि संबंधित यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी और कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर उनके पास उपलब्ध है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी पहले से ही कहीं लीक हो चुकी थी।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना चौबेपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग, मोबाइल नंबर 90621XXXXX के धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर टीम की सहायता से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बिना पुष्टि के कोई भी ऐप डाउनलोड करने से बचें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page