Connect with us

गोरखपुर

प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

सहजनवां (गोरखपुर)। रिठुआखोर गांव में एक युवक ने कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रधानी चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था। जानकारी के अनुसार, रिठुआखोर निवासी अभिषेक सिंह (25 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह ने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद गीडा स्थित एक संस्था में नौकरी की थी। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर वह इन दिनों गांव में रहकर तैयारी कर रहे थे।

दो दिन पहले दोपहर घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर न आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अभिषेक को फंदे से झूलता पाया गया।

Loading...

सूचना पर पहुंची सहजनवां थाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पिता दिनेश सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि छोटा भाई अमन सिंह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page