Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सपा ने मनाया ‘बेरोजगारी दिवस’, दाना भुनकर किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रमों और उत्सव का आयोजन किया, वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में इस दिन को ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाकर सरकार के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज कराया। चेतगंज क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए दाना भुनकर प्रतीकात्मक विरोध किया। इस दौरान विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मना कर हम सरकार को युवाओं की पीड़ा और देश की वास्तविक स्थिति दिखाना चाहते हैं। जब तक नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक विकास के सभी दावे खोखले साबित होंगे।

Loading...

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ़ नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि सरकार कर्ज़ में डूबे किसानों और बेरोज़गार नौजवानों को शिक्षा और नौकरी उपलब्ध कराए। सपा नेता राजू यादव ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों पर रोक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है, वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

प्रदर्शन में युवाओं ने हाथों में तख्तियां उठाकर विरोध जताया जिन पर लिखा था—“डिग्री मिली, नौकरी नहीं”, “बेरोजगारी बढ़ी, उम्मीदें टूटीं”, “सरकार सो रही है, नौजवान रो रहे हैं।” इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, पार्षद भइयालाल यादव, विकास यादव बच्चा, संदीप यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page