Connect with us

गाजीपुर

पेट्रोल पंप के पास तलवार लेकर खड़े युवक को पुलिस ने दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

सुहवल (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज अपने हमराहियों के साथ सोनवल क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़ौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान निलेश कुमार पुत्र वकील बिन्द निवासी ग्राम पटखौलिया, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज तलवार बरामद की गई।

Loading...

पुलिस के मुताबिक यह कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में सुहवल थाने में मु0अ0सं0 26/26 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह थाना सुहवल, गाजीपुर की पुलिस टीम द्वारा की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page