Connect with us

गाजीपुर

पूर्व प्रदेश सचिव की पुत्री के निधन पर कांग्रेसजनों ने व्यक्त किया शोक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बरेजी निवासी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं उत्तर प्रदेश पंचायतीराज संगठन पूर्वी जोन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा की पुत्री खुशी कुशवाहा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. कुशवाहा के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Loading...

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इरफान खां, अरुण खरवार, केशनाथ मौर्य, राहुल कुशवाहा, दीपक सिंह उर्फ दिपू, दिवाकर वर्मा, जीउत खरवार समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page