Connect with us

वाराणसी

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को चंद्रशेखर फाउंडेशन ने किया राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत बृजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पृथ्वी पर बढ़ता तापमान और प्रदूषण चिंता का विषय है। पूरी दुनिया को पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पौधारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Loading...

बृजेश सिंह ने वेदों और शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में पेड़ों को भगवान का रूप माना गया है और उनकी पूजा तक की जाती है। उन्होंने चंद्रशेखर फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित और पर्यावरण हित में अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारी मणिशंकर राय, सूरज राय, राजकुमार यादव, अंकित सोनकर और अरुण पांडेय उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page