Connect with us

गाजीपुर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर घायल, एक साथी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मिशन शक्ति 5.0 तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गाजीपुर की स्वाट टीम व थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। अंतरराज्यीय वाहन चोरों से हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय टीम सलेमपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो गाड़ी चितबड़ागांव (बलिया) की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रघुवरगंज मोड़ के पास बोलेरो को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर वाहन चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। नसरतपुर मोड़ पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश आरजू कुरैशी पुत्र एकराम कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी मुहम्मदाबाद में उपचार हेतु भेज दिया।

दूसरे बदमाश मु. नसीम शाह पुत्र रूस्तम शाह निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल व गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page