Connect with us

राज्य-राजधानी

पुलिस ने चलाया मॉर्निंग वॉक चेकिंग अभियान, आमजन से किया संवाद

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में ‘मॉर्निंग वॉक चेकिंग अभियान’ चलाया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की।

अभियान का उद्देश्य शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा जनमानस में विश्वास बढ़ाना था। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, अवैध असलहों व नशे के पदार्थों की भी जांच की।

Loading...

21 स्थानों पर हुई इस चेकिंग में 435 व्यक्तियों और 261 वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों का चालान किया गया। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page