Connect with us

वायरल

पुलिस अधीक्षक ने की निर्माणाधीन पुलिस भवनों के प्रगति की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में निर्माण इकाई के प्रभारी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक कर जनपद में निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों व पुलिस विभाग से संबंधित निर्माणाधीन भवनों की स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Loading...

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं, ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस दौरान निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में देरी या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page