Connect with us

वाराणसी

पीडब्ल्यूडी ने मंडुवाडीह चौराहे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

दुकानदारों में नाराजगी


वाराणसी। रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने मंडुवाडीह चौराहे पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। दरगाह के पास और चौराहे पर बनी दुकानों को जेसीबी की मदद से गिराया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और माहौल शांत कराया। इस कार्रवाई में मंडुवाडीह थाने के कार्यवाहक प्रभारी राहुल सिंह और लहरतारा चौकी प्रभारी पवन यादव ने टीम का नेतृत्व किया। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर सक्रिय रहे।

दुकानदारों में नाराजगी
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों में असंतोष देखा गया। कई दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। हालांकि, प्रशासन ने इसे जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम बताया।

Advertisement

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिन लोगों को पहले ही मुआवजा मिल चुका था, उनके निर्माण को ही गिराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page