Connect with us

वाराणसी

कल से शुरू होगा रोप पुलिंग का काम

Published

on

Loading...
Loading...

स्विट्जरलैंड से टीम पहुंची वाराणसी

वाराणसी में रोपवे पुलिंग का काम मंगलवार (3 दिसंबर) से शुरू हो जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन से गिरजाघर तक रोपवे के सभी टावरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस परियोजना को तेज गति से पूरा करने के लिए स्विट्जरलैंड की विशेषज्ञ टीम वाराणसी पहुंच गई है। टीम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य केवल दिन की रोशनी में ही किया जाएगा, क्योंकि रात में हाईमास्ट लाइट पर्याप्त नहीं है।

फेजवार होगा रोप पुलिंग का काम

मंगलवार से रोप पुलिंग का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें एक मिलीमीटर मोटी फाइबर रोप को छोटे ड्रोन की मदद से खींचा जाएगा। इसके बाद 12 मिमी, 26 मिमी और 52 मिमी मोटी रोप को पुल करने का काम किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।

ट्रायल प्रक्रिया

Advertisement

रोप पुलिंग के पूरा होने के बाद छोटे ड्रोन के माध्यम से ट्रायल किया जाएगा। इसमें केबल की मजबूती और स्थिरता की जांच होगी। इसके सफल होने के बाद गंडोला के जरिए ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान गंडोला में दस व्यक्तियों के वजन के बराबर भार रखा जाएगा।

बिजली उपकेंद्र का काम अधर में

रोपवे संचालन के लिए अलग से बिजली उपकेंद्र की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हो सका है। बिजली विभाग ने जगह चिन्हित नहीं की है, जिसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। रोपवे को अलग से एक विशेष लाइन दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page