Connect with us

पूर्वांचल

पिकअप पर ले जा रहे चार गोवंश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। पुलिस ने चार गोवंश से भरे एक पिकअप को पकड़ा है। जबकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। तस्कर गोवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। तभी सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजपुर रेलवे क्रासिंग पर पुलिस ने वाहन पकड़ लिया।

Loading...

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम एंव गौतस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में सूचना मिली की एक बोलेरो वाहन में गौतस्कर गोवंशो को लादकर चहनिया की तरफ से आ रहे है। जो सकलडीहा होते हुए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल पण्डुआ वध हेतु ले जा रहे है इस सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति. वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी। पुलिस की चेकिंग होता देख गौतस्कर बोलेरो वाहन को तेजी से लेकर भागने लगे एंव भोजापुर रेलवे क्रासिंग बन्द होने पर बोलेरो वाहन खड़ी कर भाग गये।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page