Connect with us

मुम्बई

पायलट ने खोया नियंत्रण, पेड़ से टकराकर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र में पुणे जिले के ग्राम पौंड के पास एक हेलीकॉप्टर के उड़ान के दौरान तेज बारिश होने लगी। जिससे कम विजिबिलिटी के बीच पायलट ने आपात लैंडिंग की, परंतु उसी दौरान हेलिकॉप्टर एक बबूल के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पायलट गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार अन्य तीन लोगों को कोई चोट नहीं आयी है।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर बबूल के पेड़ से टकराया

Loading...

पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पंकज देशमुख ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुम्बई से हैदराबाद जा रहा ग्लोबल हेक्ट्रा कम्पनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते ग्राम पौंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। मौसम बदलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उतरते समय हेलीकॉप्टर बबूल के पेड़ से टकरा गया।

पंकज देशमुख ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। इनमें से एक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे पौंड पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल होने के कारण पायलट आनन्द को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलीकॉप्टर में सवार वीर भाटिया, अमरदीप सिंह, एसपी राम को कोई चोट नहीं आई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page