Connect with us

सोनभद्र

पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम भाइयों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

दुद्धी (सोनभद्र)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी जामा मस्जिद के नेतृत्व में रविवार की शाम नगर में जुलूस निकाल कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जुलूस के दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।

Loading...

यह हमला मानवता और शांति पर हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुस्लिम समाज आतंकवाद का पुरजोर विरोध करता है और हमेशा करता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर फतेह मुहम्मद खां, आशिफ खां, गप्पू खां, राफे खां, जवी खां उर्फ बाबू डान, सनाउल्लाह खां, टिंकू, सेराज, पडडू खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page