Connect with us

वाराणसी

पवन सिंह को वाराणसी कोर्ट से अग्रिम जमानत, जानिए पूरा मामला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता पवन सिंह को धोखाधड़ी के एक मामले में वाराणसी की अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उनके अग्रिम जमानत आवेदन को स्वीकार कर लिया है।

यह मामला वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रैवल्स व्यवसायी विशाल सिंह ने वर्ष 2018 में पवन सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक फिल्म में निवेश के नाम पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च करवाए गए, लेकिन बाद में न तो निवेश की राशि लौटाई गई और न ही मुनाफे का हिस्सा दिया गया।

Loading...

व्यवसायी का कहना था कि जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पवन सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

इस पर पवन सिंह की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की गई, जिसे अपर सत्र न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत ने सुनवाई के बाद मंजूर कर लिया। अदालत के आदेश के बाद पवन सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल राहत मिल गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page