Connect with us

वाराणसी

पति से झगड़ा कर पत्नी ने लगाया फंदा, ससुराल वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी ​स्थित अयोध्यापुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पड़ोसियों ने बताया कि पति से आपसी विवाद में पत्नी ने खाैफनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच भी की है।

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम सोनी (30) है, जो सुनील कुमार की पत्नी थी। परिजनों का कहना है कि सुनील और उसकी पत्नी के बीच सुबह-सुबह झगड़ा हुआ। इसके बाद सुनील नीचे आया और नहाने चला गया। इसी दाैरान उसकी पत्नी सोनी ने अपने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से लटक गई।

सोनी जब नहीं दिखी तो सुनील छत पर गया। कमरे दरवाजा अंदर से बंद था तो वह आवाज देने लगा। परिजनों ने खिड़की काटकर अंदर देखा तो सोनी फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़ सोनी को समीप के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुनील के पिता दूधनाथ ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग आए थे। हमको, हमारी पत्नी और बड़े बेटे को पीटकर चले गए। सुनील के तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। ससुराल पक्ष के लोग तीनों बच्चों को अपने साथ लेते गए।
ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page