Connect with us

खेल

पंजाब किंग्स ने सीएसके को होम ग्राउंड पर दी पटखनी

Published

on

Loading...
Loading...

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने रोमांचक जीत दर्ज की और चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह (13 रन) को रिचर्ड ग्लीसन ने आउट किया। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसोयू ने दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर पंजाब को संभाला। बेयरस्टो 30 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शार्दुल ठाकुर ने रोसोयू को बोल्ड कर पंजाब को तीसरा झटका दिया। रोसोयू 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सैम करन ने शशांक सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाला और 13 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई।

करन 20 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 26 रन और शशांक 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने चेन्नई के खिलाफ गजब गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन दिए और 2 विकेट लिए। उनको अपने इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला।

चेन्नई की टीम में ऋतुराज गायकवाड़ ने पंजाब के खिलाफ 48 बॉल में 62 रन की जबरदस्त पारी खेली।अजिंक्य रहाणे ने 29 रन बनाए। तो वही रविंद्र जडेजा 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। पारी की आखिरी गेंद में एम एस धोनी 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। जबकि मोइन अली 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। समीर रिज़वी 21 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर,रीचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page