Connect with us

खेल

टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

Published

on

Loading...
Loading...

टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। मंगलवार को बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने संभावित-15 खिलाड़ियों की घोषणा की। इसमें विराट कोहली भी शामिल है। किसी के चोटिल या बाहर होने पर आईसीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 25 मई तक इसमें बदलाव करने की छूट है। टीम इंडिया के चयन में आईपीएल 2024 ने भी अहम भूमिका निभाई है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी 20 का वर्ल्ड कप खेलेगी। ‌इस टीम में केएल राहुल और ईशान किशन को जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा, विकेटकीपर‌ के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को जगह दी गई है। चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। जबकि तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप, बुमराह और सिराज शामिल है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page