Connect with us

गाजीपुर

नौ दिवसीय महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ आज शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

कुंडेसर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के कुंडेसर ग्राम में आज 19 जनवरी 2026 से नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कुंडेसर कृषि भवन के पास आयोजित होगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद क्रमशः पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी प्रतिष्ठा, अग्नि मंथन, अग्नि पूजन, यज्ञ पूर्णाहुति, मंडप पूजन एवं संत विदाई जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 27 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

Loading...

महायज्ञ में प्रतिदिन सत्संग एवं अमृत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एवं सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा वाचक के रूप में धर्मदूत, कथावाचक हरिप्रकाश स्वामी (वृंदावन) श्रद्धालुओं को कथा अमृत रसपान कराएंगे, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में समपूर्णानंद सनातनी (चन्दन बाबा) यज्ञ संपन्न कराएंगे।

आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। 17 जनवरी को 24 घंटे का अखंड कीर्तन होने के पश्चात दिन रविवार को यज्ञ परिसर में भक्ति गीतों का भव्य कार्यक्रम कलाकारों अभी चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page