Connect with us

गाजीपुर

नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के 6500 रुपये वापस

Published

on

Loading...
Loading...

ऑनलाइन ठगी के बाद एनसीआरपी पोर्टल पर की थी शिकायत, पुलिस ने क्रेडिट कार्ड कंपनी से समन्वय कर दिलाई राहत

पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार, एसपी के अभियान को मिली सफलता

गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 6500 रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, थाना नोनहरा क्षेत्र के जल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश प्रजापति पुत्र रामजी प्रजापति के साथ 22 जून 2026 को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी।

क्रेडिट कार्ड कंपनी से समन्वय कर वापस कराई राशि

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

Advertisement

साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी और टीम के सदस्यों ने संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई। इसके बाद फ्रॉड की गई पूरी 6500 रुपये की धनराशि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस टीम की पीड़ित ने की सराहना

धनराशि वापस मिलने के बाद श्रीप्रकाश प्रजापति ने पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क टीम के कांस्टेबल शिवम शर्मा, कांस्टेबल प्रभात कुमार, महिला कांस्टेबल शालू सरोज और रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page