Connect with us

गोरखपुर

नील गायों का आतंक, हरपुर बुदहट के किसान बेबस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के किसान इन दिनों नील गायों के बढ़ते आतंक से गहरी पीड़ा में हैं। खेतों में लहलहाती फसलें देखते-देखते नष्ट हो जा रही हैं और किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फसलों को नील गायों और छुट्टा पशुओं द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

रात-दिन खेतों की रखवाली करने के बावजूद किसान अपनी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। कई किसान पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, फिर भी नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि फसल बर्बादी से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है और परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।

Loading...

किसानों ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए मांग की है कि नील गायों और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि अन्नदाता की मेहनत और भविष्य दोनों सुरक्षित रह सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page