Connect with us

गाजीपुर

नीलगाय के धक्के से बाइक सवार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी राजेश राय उर्फ टुनटुन राय (59 वर्ष) सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश सिहोरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान दिन में लगभग 11:30 बजे सामने से आ रहे नीलगाय (वनरोज) ने अचानक धक्का मारते हुए सड़क पार कर लिया, जिससे राजेश राय पक्की सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा गया। सूचना मिलने पर जोगा ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार राय भी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। उन्होंने बताया कि घायल का इलाज जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page