गोरखपुर
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में बदायूं का युवक गिरफ्तार
गोरखपुर। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पीपीगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 से संबंधित अभियुक्त उमेश पुत्र स्व. पिताम्बर सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना बिशौली, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, कांस्टेबल गोविन्द यादव और कांस्टेबल सत्येन्द्र शामिल रहे।
