अपराध
नाजायज गांजा के साथ एक व्यक्ति को थाना लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
वाराणसी । अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मिथिलेश कुमार चौकी प्रभारी नगवा व हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नाजायज गांजा के साथ सिंगार वाटिका, सामने घाट से पकड़ लिया गया जिससे पूछताछ कि गयी तो अपना नाम मो0 सलीम पुत्र मो0 मुर्तजा नि० डिहवा थाना अलीनगर जिला चन्दौली उम्र 23 वर्ष बताया जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0150/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
