Connect with us

वाराणसी

धमाकेदार जीत के साथ विद्याभास्कर एकादश सेमीफाइनल में

Published

on

Loading...
Loading...

37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी। डॉक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल मैच में विद्या भास्कर एकादश ने लालजी एकादश को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस मुकाबले में विद्या भास्कर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। अभिषेक सिंह ने 17, राहुल ने 25, सुब्रतो ने 25, विनय शंकर सिंह ने 21 और अभिषेक कुमार ने 12 रनों की पारी खेली। लालजी एकादश की ओर से आशीष पांडेय ने तीन और संदीप शुक्ला ने दो विकेट चटकाए।

Advertisement

जवाब में खेलते हुए लालजी एकादश 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। संदीप शुक्ला ने 39, आर संजय ने 13 और चंद्र प्रकाश ने 10 रन बनाए। विद्या भास्कर एकादश की ओर से राहुल सिंह, अभिषेक सिंह और ओपी सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार गिनोडिया ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को पराड़कर एकादश और विद्या भास्कर एकादश के बीच पूर्वाह्न 9ः30 बजे से खेला जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page