Connect with us

मऊ

दोहरीघाट में नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय दिव्यांग शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय और जिला समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ब्लॉक संसाधन केंद्र, दोहरीघाट में ब्लॉक स्तरीय नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए नई विधियों पर ध्यान केंद्रित करना था। प्रशिक्षण में 66 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए बेहतर और प्रभावी विधियों में पारंगत होंगे, जिससे उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।

प्रशिक्षण में मिथिलेश कुमार और अवधेश यादव का भी योगदान सराहनीय रहा। शम्सी परवेज, झम्मन यादव, सुजीत राय, अंजू पुष्पलता, अंचल, नीलम शाही, राजेश, मनोज और पूर्णनेंद्र समेत अन्य शिक्षकों की उपस्थिति भी प्रशिक्षण को सफल बनाने में अहम रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page