Connect with us

गाजीपुर

देवढी़ में गूंज रही श्रीकृष्ण लीलाओं की गाथा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। देवढी़ ग्राम देवढी़ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 5 मई से भक्तिभाव और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन 12 मई तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है।

ग्रामवासी हरेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनमानस सहित दूर-दराज़ से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कथा वाचक पूज्य धीरू भाई जी महाराज, जो वृंदावन से पधारे हैं, अपनी संगीतमय वाणी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावविभोर वर्णन कर रहे हैं, जिससे श्रोताओं में गहरी श्रद्धा उत्पन्न हो रही है।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा ज़मानियाँ), विनोद सिंह, जनार्दन सिंह उर्फ पप्पू, भाजपा नेता राकेश तिवारी, पंकज सिंह, संजय सिंह (प्रधान प्रतिनिधि) सहित समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग रहा है। भजन-कीर्तन के साथ गाँव का माहौल भक्तिमय हो उठा है।

कथा का समापन 12 मई को विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ होगा, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन ने न केवल धार्मिक जागृति को बढ़ावा दिया है, बल्कि ग्राम देवढी़ में सामाजिक समरसता का भाव भी सुदृढ़ किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page