Connect with us

वाराणसी

दालमंडी चौड़ीकरण: जेल में बंद व्यापारी नेता से मिले सपा सांसद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का विरोध करने पर जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए इमरान उर्फ बबलू से मिलने सोमवार को चंदौली के समाजवादी पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा और अन्य पार्टी पदाधिकारी जिला जेल पहुंचे। सांसद ने जेल में इमरान से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य उन्हें हिम्मत देना है ताकि वह किसी तरह की घबराहट में न रहें।

जेल से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र सिंह ने दालमंडी चौड़ीकरण की प्रक्रिया को दमनात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से इस कार्रवाई का विरोध कर रही है। व्यापारियों से मुलाकात के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे काशीवासियों के साथ ज़्यादती बताया है और इसे विध्वंसक कदम कहा है। सरकार को ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि काशी को जापान के ऐतिहासिक शहर क्योटो की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ऐसे में दालमंडी (Dalmandi) को उजाड़ने के बजाय उसका संरक्षण होना चाहिए। क्योटो में पुराने बाज़ारों, रास्तों और पारंपरिक ढांचे को सुरक्षित रखा गया है; बनारस में भी यही मॉडल लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जितना उजाड़ने का कार्य आगे बढ़ाएगा, समाजवादी पार्टी उतने ही मजबूती से इसका विरोध करेगी।

बता दें कि, दालमंडी में विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। प्रस्तावित चौड़ाई 17.4 मीटर है, जिसके दोनों ओर पाथवे भी बनाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत 187 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। कई भवनों की रजिस्ट्री पूरी कर ध्वस्तीकरण शुरू किया जा चुका है, जबकि सौ से अधिक मकान मालिक अपने कागजात जमा कर चुके हैं। दस्तावेज़ों की जांच के बाद इन भवनों की भी रजिस्ट्री कर उन्हें हटाया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page