Connect with us

वाराणसी

दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, जबरन गर्भपात का आरोप; पति और सास गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर इलाके की है। जैतपुरा निवासी विमला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन सोनी देवी का विवाह 4 मई 2023 को सलारपुर निवासी अमित सोनकर के साथ हुआ था। विवाह के समय गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग सामान को खराब बताकर सोनी को प्रताड़ित करते और मारपीट करते थे।

तहरीर के अनुसार, तीन दिन पहले सोनी मोटर चलाकर पानी भर रही थी, तभी उसका पति अमित सोनकर घर पहुंचा और मोटर बंद कर दी। उसने कहा कि बिजली का बिल उसके मायके से नहीं आता। इस बात का विरोध करने पर पति अमित सोनकर और सास धन्नो देवी ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और उसके बाल उखाड़ दिए।

मारपीट के बाद सोनी की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि इसके बाद पति अमित ने जबरन उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा। अत्यधिक खून बहने से उसकी स्थिति और गंभीर हो गई। यह देख पति और सास उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विवाहिता को दर्द से तड़पता देख पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए और पुलिस को लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की बहन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अमित सोनकर और सास धन्नो देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page