Connect with us

चन्दौली

दस दिन भी नहीं चला नाली का ढक्कन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के चहनियां कस्बा में जिला पंचायत कोटे से बन रहा मार्ग सहित नाली का ढक्कन दस दिन भी नहीं चला। कमीशनखोरी में घटिया किस्म का कार्य कराया जा रहा है।

चहनियां कस्बा में बलुआ मार्ग से कटकर दर्जनों घरों के लोग मकान बनाकर निवास करते हैं। यहां पहले ईंट का खड़ंजा था। लोगों के पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई थी। लोगों के नाबदान का पानी मार्ग पर बह रहा था। इस मार्ग से सोनहुला सहित कई गांवों को जाना होता है।

लोगों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव से की। जिला पंचायत सदस्य ने डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग के साथ-साथ सीवर के लिए करीब 13 लाख रुपये मनरेगा से पास करवाया। ठेकेदार द्वारा मार्ग का निर्माण के साथ-साथ इंटरलॉकिंग और सीवर का कार्य शुरू कराया गया।

सीवर का ढक्कन दस दिन भी नहीं चला। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इंटरलॉकिंग और सीवर का कार्य कैसा होगा। कस्बावासियों का कहना है कि एक तो कई वर्षों के बाद बना, वह भी घटिया किस्म का कार्य हो रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page