Connect with us

वाराणसी

दलों को तोड़ना, खरीदना और बेईमानी करना जानती है भाजपा : अखिलेश यादव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, दलों को तोड़ना, बेईमानी करना और खरीदना बीजेपी अच्छे से जानती है। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए गुरुवार को उन्होंने कहा कि, अब किस दल, किस पार्टी को तोड़ना है ? यह बीजेपी अच्छे से जानती है। भाजपा बेईमानी करना जानती है खरीद फरोख्त करना जानती है और पत्रकारों का भी मुंह बंद करना जानती है। कब किस पत्रकार को खरीदना है यह बीजेपी को अच्छी तरह पता है। मीडिया संस्थानों को कितना बजट देना है ? इसे भी भाजपा जानती है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, सब कुछ कंट्रोल होने के बाद भी घटनाएं हो रही हैं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। इस सरकार में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। महंगाई ने चरम सीमा को पार कर लिया है तो ऐसे में डबल इंजन की सरकार से क्या लाभ ? जब उनसे पूछा गया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रातों-रात नंदी ने बेरीकेडिंग को तुड़वा दिया। इस पर अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा, हम मुख्यमंत्री के कहने से नहीं हम कोर्ट और संविधान को सबसे बड़ा मानते हैं और उसी के कहने पर चलते हैं।

भाजपा अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है लेकिन वह किस तरह बेईमानी पर उतारू है इसकी बानगी चंडीगढ़ में देखने को मिल गई। भाजपा सिर्फ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग से छापा मरवा कर लोगों पर दबाव बनाना जानती है।उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि, यदि संख्या बल पर जाएं तो यह कौन तय करेगा की कौन पांडव है और कौन कौरव है ?

अखिलेश यादव गुरुवार को अपने कैबिनेट में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे सुरेंद्र पटेल के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में भी माथा टेका और वहां के महंत विशभरू नाथ मिश्र से मिलकर उनकी माता के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।अखिलेश यादव के वाराणसी यात्रा के दौरान हवाई अड्डे से लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर सपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page