Connect with us

वाराणसी

थाने के पास खड़ी 14 चक्का ट्रक से चार टायर चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर चौबेपुर थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर खड़ी एक 14 चक्का ट्रक से मध्यरात्रि चोरों ने चार टायर रिम सहित चोरी कर लिए। घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है, जिसमें चोरी गए टायरों की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

बहादुरपुर निवासी चालक मोहम्मद नवाब के अनुसार, उन्होंने रात करीब 11 बजे ट्रक खड़ा कर दिया था और सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ युवक दौड़ने निकले, तो उन्होंने ट्रक को जैक पर खड़ा देखा और उसके टायर गायब पाए। इसकी सूचना मिलते ही चालक मौके पर पहुंचे और ट्रक मालिक शिवाकांत यादव को घटना से अवगत कराया।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। ट्रक मालिक शिवाकांत यादव ने चौबेपुर थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page