Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार थार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव स्थित रिंग रोड फेज-2 पुलिस चौकी के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले का निवासी सुबोध कुमार अपने मित्र सुजीत कुमार के साथ वाराणसी आया था। यहां से वे अपने दोस्त गोकुल को साथ लेकर मिर्जापुर के चुनार जा रहे थे। जैसे ही उनकी थार कार (संख्या BR-24-AG-0247) परमपुर पुलिस चौकी के आगे पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

Loading...

हादसे में गोकुल (24 वर्ष) और सुजीत कुमार (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक सुबोध कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page